Last modified on 3 अप्रैल 2018, at 20:58

आ गया मधुमास तो महकीं हुई है चाँदनी / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:58, 3 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रौश...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आ गया मधुमास तो महकीं हुई है चाँदनी
चाँद के आगोश में बैठी हुई है चाँदनी

रातरानी खिल रही चलने लगी ठंढी हवा
सरसराते पात सब निखरी हुई है चाँदनी

प्यार सन्दल की महक से नाग ने मानो किया
नारियल के पेड़ से लिपटी हुई है चाँदनी

आसमाँ से लूक गिरते हैं सितारे टूटते
भूमि के आँचल तले सहमी हुई है चाँदनी

जलजला आया ज़मीं टुकड़ों में जैसे बंट गयी
दाग़ आया चाँद पर मैली हुई है चाँदनी

मुफ़लिसी ऐसी कि घर मे है नहीं चूल्हा जला
चाँद में रोटी दिखा झूठी हुई है चाँदनी

क्या कहें उन को जिन्होंने बाँट घर आँगन दिया
आज टुकड़ों में बंटी रूठी हुई है चाँदनी