Last modified on 4 अगस्त 2020, at 22:39

इंटर नेट और ई मेल / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:39, 4 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नया जमाना नये-नये खेल
इंटर नेट और ई मेल।

सिमटी दुनियाँ कम्प्यूटर में
सभी आंकड़े हाज़िर घर में।

न्यूयार्क में क्या है रेट
मोटर साईकिल कार समेत।

कम्प्यूटर का बटन दबाओ
पल में सभी सूचना पाओ।

मोबाइल सबके हाथों में
सभी व्यस्त दिखते बातों में।

सिमट रहे अब बूढ़े फोन
चोंगों को अब पकड़े कौन।

रेलों बसों कार यात्रा में
दिखें लोग मोबाइल थामें।

रास्ते से घर कर लो बात
घर से रास्ते के हालात।

ख़बर मिल रही है पल-पल की
बात नहीं अब कोई डर की।

हाल मुसाफिर का रास्ते में
पाओ ख़बर बहुत सस्ते में।

बैंकों से हो पैसे लाना
नहीं पड़ता अब लाइन लगाना।

यदि पास में ए.टी. एम.
खेलो एक बच्चों का गेम।

कार्ड होल में चटपट डालॊ
खेल-खेल में पैसे पालो।

है कितना बेलेंस बचा
कम्प्यूटर स्लिप में साफ़ लिखा।

हाकी हो या खेल क्रकेट का
घमासान बल्ला विकेट का।

सब कुछ टी वी में घर देखो
नये सीरियल फ़िल्में देखो।

देखो दॆखो नया जमाना
लड़की का हँसना मुस्क्राना।

मिले जो हँसी लाफ्टर शो में
कहाँ कबड्डी या खो-खो में।

एनीमेशन की नई फ़िल्में
कार्टून ही रहते जिसमें।

खेलो क्म्प्यूटर में खेल
करलो दुनियाँ भर से मेल।