Last modified on 15 फ़रवरी 2018, at 17:23

इक्कीसवीं सदी चलो हम भी बदलते हैं / सुधेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:23, 15 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधेश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इक्कीसवीं सदी चलो हम भी बदलते हैं
तो कुछ नए नए सही कपडे बदलते हैं।
 
बहके बहुत गए बहकाए कुछ हम भी
यों ही सही चलो बुढ़ापे में सँभलते हैं।

चलते रहे लिए उम्मीद कभी पहुँचेंगे
थक तो गए मगर कुछ और चलते हैं।

मुहब्बत-सा अगर कहीं था तो छिपा-सा
माशूक़ लेकिन आज के ज़्यादा मचलते हैं।

दिन से रात होती फ़िर दिन का उजाला
बदलो तुम भी यहाँ सभी मौसम बदलते हैं।