भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की / मजीद 'अमज़द'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:43, 9 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मजीद 'अमज़द' |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> इ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इक उम्र दिल की घात से तुझ पर निगाह की
तुझ पर तेरी निगाह से छुप कर निगाह की

रूहों में जलती आग ख़यालों में खिलते फूल
सारी सदाकतें किसी काफ़िर निगाह की

जब भी ग़म-ए-ज़माना से आँखें हुईं दो-चार
मुँह फेर कर तबस्सुम-ए-दिल पर निगाह की

बागें खिंची मसाफ़तें कड़की फ़रस रूके
माज़ी की रथ से किस ने पलट कर निगाह की

दोनों का रब्त है मेरी मौज-ए-ख़िराम से
लग्ज़िश ख़याल की हो के ठोकर निगाह की