भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इन्सानों के पंख / मनोहर बाथम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:46, 23 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोहर बाथम |संग्रह= }} <Poem> इन्सानों क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इन्सानों के पंख
नोंच-नोंचकर
फेंके जा रहे हैं
परिन्दों के सामने

ये परिन्दे
भूल जाएँगे उड़ना

अगर आदत पड़ गई इनको
नोंच-नोंचकर
पंख खाने की