भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इश्क़ तो है ऐसा मंतर क्या बताएँ आपको / हस्तीमल 'हस्ती'

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:49, 18 जून 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इश्क़ तो है ऐसा मंतर क्या बताएँ आपको
संग को भी कर दे गौहर क्या बताएँ आपको

देखते हैं आपको जब सोचते हैं देर तक
चांद, शीशा, गुल, सुख़नवर, क्या बताएँ आपको

आप तो मिलने की कहकर खो गए हमने मगर
दिन गिने हैं ज़िंदगी भर क्या बताएँ आपको

इश्क़ के मारे हैं सब शैदाई हैं सब इश्क़ के
क्या सुख़नवर क्या कलंदर, क्या बताएँ आपको

जो हवेली प्यार की क़ीमत नहीं पहचानती
एक दिन हो जाती खण्डहर क्या बताएँ आपको