भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस अरण्य में पैदल / अनूप अशेष

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:55, 4 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप अशेष }} {{KKCatNavgeet}} <poem> झाड़ी पकती झरबेरी पत्थर फ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झाड़ी पकती झरबेरी
पत्थर फूटे झरने
      दिन आए है
      पैदल चलकर
      बीहड़ घाट उतरने ।

पके बाँस की रगड़
घास में आग फूटती है
बूढ़ी लकड़हारनी
भूखे-हाथ कूटती है

      ऐसी नई व्यवस्था
      जंगल
      कौन जाए चरने ।

बाघ शेर तेंदुए बस्ती में
इस अरण्य में हम
चले कौन आँखों के रस्ते
खुले रास्ते कम
      कोल भील के पाँव
      कहाँ जाएँ
      पेटों को धरने ।