Last modified on 16 जून 2013, at 20:47

इस असंग सुनसान में / प्रभात त्रिपाठी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:47, 16 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात त्रिपाठी |संग्रह= }} <Poem> शब्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शब्द सोचता है
काश ! वह चित्र होता
और चित्र ?
वह क्या सोचता है ?

सबको देख रहा है
सुन रहा है सबके शब्द
द्रश्य की तमाम हरी पीली वस्तुएँ
ओर सात सुरों का खेल है
यह चित्र

उसे पेड़ नहीं होना था
और इसे नदी
ज़मीन पर वह नहीं रहता
आसमान पर यह
पर सम्भव है सब कुछ
चित्र में
जैसे शब्द में

चित्र के सोचने में से आ रही थी वह आवाज़
आकाश के स्याह से झमाझम सफ़ेद को
धार करती वसुन्धरा की कोख
फिर हरी हो रही थी
उस पुनर्नवा की आँखों में विषाद था
और पलक झपकते वहीं से खिलखिलाती थी मस्ती
अब इस चित्र का रंग
इस असंग़ सुनसान में
बोझिल उमस से भरी
अधरात का समय है बेनींद ।