भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस दहलीज पर / राम सेंगर

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 20 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम सेंगर |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> चलो, छ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चलो, छोड़ो कुर्सियों को यहीं,
इस दहलीज पर ही बैठ कर
दो बात करते हैं।
सड़क-बगिया-खेल का मैदान
बच्चे-खिसलपट्टी
चाय पीने का इधर
आनंद ही कुछ और
हमीं देखें, हमें कोई भी न देखे,
यही सुख है
हमारे एकांत का यह
पसंदीदा ठौर।
पेड़-पौधे-फूल-बच्चे-सड़क
नजरों में रहें तो
तुम्हें छूना या न छूना भूल जाते
यही भावों-विचारों में
रंग भरते हैं।
चलो, छोड़ो कुर्सियों को यहीं,
इस दहलीज पर ही बैठ कर
दो बात करते हैं।