भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
इस व्यक्ति पर / ब्रज श्रीवास्तव
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: ब्रज श्रीवास्तव |
इस व्यक्ति पर संदेह करो...
ये यह सोचकर सोता है ज़्यादा
कि कोई और भी तो सोता है देर तक
ये इस आधार पर रहना चाहता है बचकर
कि कोई और भी तो बच जाता है
गुनाह के बाद
ये इस ज़िद से नहीं करता अच्छे काम
कि पहले सुधरें और भी तो लोग
ये विहँसता है उस दिन
जिस दिन होता है ग्रहण