भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ईश्वर कितना एकाकी / नवीन रांगियाल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:31, 7 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन रांगियाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यहाँ
इस तरफ़
इस
देहरी पर
धूसर भूरी भभूत
धीमी- धीमी लौ
सांस से उड़ते धुएं
और
बुदबुदाती हुई
असंख्य प्रार्थनाओं से परे
इस
दुनिया के
ढेरों इल्ज़ामों से
दूर कहीं
वहाँ
ऊपर
इस दुनिया का
ईश्वर कितना एकाकी