भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उजियारा भटक रहा / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान |संग्रह=तपती रेती प…)
 
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
 
उजियारा भटक रहा  
 
उजियारा भटक रहा  
 
अपने ही देश  
 
अपने ही देश  
 +
 
प्रतिभाएँ मोल बिकीं  
 
प्रतिभाएँ मोल बिकीं  
 
कौड़ी की तीन,  
 
कौड़ी की तीन,  
पंक्ति 18: पंक्ति 19:
 
गंगा तक श्याम हुई  
 
गंगा तक श्याम हुई  
 
बदला परिवेश  
 
बदला परिवेश  
 +
 
झूठों को मानपत्र  
 
झूठों को मानपत्र  
 
सच्चों की जाँच  
 
सच्चों की जाँच  
पंक्ति 24: पंक्ति 26:
 
वादे परिवर्तन के  
 
वादे परिवर्तन के  
 
थोथे निर्देश  
 
थोथे निर्देश  
 +
 
यहाँ वहाँ घूम रहे  
 
यहाँ वहाँ घूम रहे  
 
बादल मुँहजोर  
 
बादल मुँहजोर  

22:51, 13 मार्च 2012 का अवतरण

उजियारा भटक रहा

जहाँ गया वहीं मिले
बहके उपदेश
उजियारा भटक रहा
अपने ही देश

प्रतिभाएँ मोल बिकीं
कौड़ी की तीन,
आँखों पर दौलत के
चश्में रंगीन
गंगा तक श्याम हुई
बदला परिवेश

झूठों को मानपत्र
सच्चों की जाँच
नियमों को निगल गयी
रिश्वत की आँच
वादे परिवर्तन के
थोथे निर्देश

यहाँ वहाँ घूम रहे
बादल मुँहजोर
प्यास लिये गाँव चले
शहरों की ओर
चन्दन की पाटी पर
दहके सन्देश
उजियारा भटक रहा
अपने ही देश