भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उनकी आँखों के ख़्वाब क्या कहिये / धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:21, 26 मार्च 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरेन्द्र सिंह काफ़िर |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उनकी आँखों के ख़्वाब क्या कहिये
देखते हैं जनाब क्या कहिये

शोखियाँ भी तो हैं सुभान- अल्लाह
और उसपे हिज़ाब क्या कहिये

उसके लब हैं कि दो सुराही हैं
ऐसे जैसे शराब क्या कहिये

गुल की ख्वाहिश कि ज़ुल्फ़ उनकी हो
खूबियां बे-हिसाब क्या कहिये

चाँद भी है वो चांदनी भी है
हुस्न की वो किताब क्या कहिये

आइये तो नक़ाब रखियेगा
दीन- दुनिया ख़राब क्या कहिये