भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
उन्मत्त-बयार / कौशल्या गुप्ता
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: कौशल्या गुप्ता |
खुसफुस मत कर!
माना, तू मेरी सहेली है।
पर, है तू उन्मत्त,
ओ पागल बयार।
गुदगुदी होती है !
जो कहना है, साफ़ कह।
और, ज़रा धीरे-धीरे,
मेरी बोली में
या, अपनी बोली सिखा।
बैठ, थिर हो
सीख तू श्रम से
बोली ही मेरी !
मुझे मालूम है बहुत सुनाना है तुझे।
सुनने का कुतूहल तो तुझमें है ही नहीं !
मैं सुन ही लूँगी।
तू करती है वैसे बस इधर-उधर की।