भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उपयोगी हैं साथियो / त्रिलोक सिंह ठकुरेला

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उपयोगी हैं साथियो, जग की चीज तमाम।
पर यह दीगर बात है, कब, किससे हो काम॥
कब, किससे हो काम, जरूरत जब पड़ जाये।
किसका क्या उपयोग, समझ में तब ही आये।
'ठकुरेला' कविराय, जानते ज्ञानी, योगी।
कुछ भी नहीं असार, जगत में सब उपयोगी॥