भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उपस्थिति / सुशीला पुरी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:50, 24 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला पुरी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> उप...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



उपस्थिति
तुम नहीं थे
तब भी थे तुम
स्पर्श की धरा पर
हरी घास से
बीज के भीतर
वृक्ष थे तुम ,
बाँसुरी से
अधर पर
नहीं थे तुम
तब भी थे
अमिट राग से ,
मौन के आर्त पल मे
स्वरों का हाथ थामे
व्याप्त थे पल पल
शब्द पश्यन्ती
महाकाव्य से ....!