भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उम्र की अव्वली अज़ानों में / हम्माद नियाज़ी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:36, 12 नवम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हम्माद नियाज़ी }} {{KKCatGhazal}} <poem> उम्र की ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उम्र की अव्वली अज़ानों में
चैन था दिल के कार-ख़ानों में

लहलहाते थे खेत सीन के
बाँसुरी बज रही थी कानों में

बाँसुरी जिस की तान मिलती थी
ख़्वाब के बे-नुमू जहानों में

ख़्वाब जिन के निशान मिलना थे
आने वाले कई ज़मानों में

मुस्कुराहट चराग़ ऐसी थी
रौशनी खिल उठी मकानों में

रौशनी जिस का दिल धड़कता था
दूर सहरा के सारबानों में

वो किसी बाग़ जैसी हैरानी
अब अगर है तो दास्तानों में