भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उम्र के चालीसवे वसंत में / मनीष मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनीष मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> उम्र के चालीसवे...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार= मनीष मिश्र  
 
|रचनाकार= मनीष मिश्र  
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKAnthologyBasant}}
{{KKCatKavita‎}}
+
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
उम्र के चालीसवें वसंत में-
 
उम्र के चालीसवें वसंत में-

18:52, 28 मार्च 2011 के समय का अवतरण

उम्र के चालीसवें वसंत में-
गिरती है समय की धूप और धूल
फ़र-फ़र करती झरती हैं तरुण कामनाएँ
थोड़े और घने हो जाते है मौन के प्रायः दीप
फिर, फिर खोजता है मन सताए हुए क्षणों में सुख!

उम्र के चालीसवें वसंत में-
छातों और परिभाषाओं के बगैर भी गुज़रता है दिन
सपने और नींद के बावजूद बीतती है रात
नैराश्य के अन्तिम अरण्य के पार भी होता है सवेरा
जीवन के घने पड़ोस में भी दुबकी रहती है अनुपस्थिति!

उम्र के चालीसवें वसंत में-
स्थगित हो जाता है समय
खारिज हो जाती है उम्र
बीतना हो जाता है बेमानी!