Last modified on 26 फ़रवरी 2009, at 07:28

उम्र भर तड़पे सहर के वास्ते / सतपाल 'ख़याल'

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:28, 26 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सतपाल 'ख़याल' |संग्रह= }} Category:ग़ज़ल <poem> उम्र भर तड़...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
उम्र भर तड़पे सहर के वास्ते
बिक गये जो एक घर के वास्ते।

वो परिंदा कब तलक लड़ता भला
था कफ़स में उम्र भर के वास्ते।

घिस गया माथा दुआ करते हुए
उम्र भर तड़पे असर के वास्ते।

मेरे मौला रात लंबी ख़त्म कर
अब उजाला कर सफ़र के वास्ते।

कितने बदले हैं किराए के मकान
छ्त बना पाये न सर के वास्ते।

हम तो हैं बस मील के पत्थर ‘ख़याल’
ज़िंदगी है रहगु्ज़र के वास्ते।