भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उषा की लाली / नागार्जुन

Kavita Kosh से
Arti Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:53, 29 जून 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उषा की लाली में
अभी से गए निखर
हिमगिरि के कनक शिखर !

आगे बढ़ा शिशु रवि
बदली छवि, बदली छवि
देखता रह गया अपलक कवि
डर था, प्रतिपल
अपरूप यह जादुई आभा
जाए ना बिखर, जाए ना बिखर...

उषा की लाली में
भले हो उठे थे निखर
हिमगिरि के कनक शिखर !