भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसका पावन मन देखा है / मृदुला झा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:32, 4 मई 2019 का अवतरण (Sharda suman ने उसका पावन मन देखा हैए / मृदुला झा पृष्ठ उसका पावन मन देखा है / मृदुला झा पर स्थानांतरित...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन का दर्पण देखा है।

विरहन मन हर्षित हो नाचे,
घर आए साजन देखा है।

उमड़-घुमड़ कर आई खुशियाँ,
सपना मन भावना देखा है।

जीवन के मुश्किल पल में भी,
हँसता घर आँगन देखा है।

रूठा बचपन बिहस रहा है,
थाली में भोजन देखा है।