भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसूल तोड़े महब्बत के एदारे तोड़े / कुमार नयन

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:03, 3 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसूल तोड़े महब्बत के एदारे तोड़े
ख़ुदा के बंदों ने बंदों के सहारे तोड़े।

बरात कैसे शरीफ़ों की कहूँ थी जिसने
मज़ार तोड़े ये दरगाह भी सारे तोड़े।

किसी तरह से गुज़र और बसर होती थी
यतीम बच्चों के ज़ालिम ने गुज़ारे तोड़े।

अज़ीम लोग सिमटकर ही रहा करते हैं
समन्दरों ने कहां अपने किनारे तोड़े।

यक़ीन कितना था बाज़ू पे उन्हें भी यारब
कि नाखुदाओं ने लहरों में शिकारे तोड़े।

रहेगा अहद भी ये याद हमारा जिसने
तमाम रिश्ता-ए-एहसास हमारे तोड़े।

ये आशिक़ों का जुनूँ भी हैं करिश्मे की तरह
इसी जुनूँ ने महब्बत में सितारे तोड़े।