भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उस स्त्री के भीतर की स्त्री के बारे में / विवेक निराला

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:25, 14 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विवेक निराला |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उस स्त्री के भीतर
एक घना जंगल था
जिसे काटा - उजाड़ा जाना तय था
उस स्त्री के भीतर
एक समूचा पर्वत था
जिसे समतल
कर दिया जाना था
उस स्त्री के भीतर
एक नदी थी
बाढ़ की अनन्त
संभावनाओं वाली
जिसे बांध दिया जाना था
उस स्त्री के भीतर
एक दूसरी देह थी
जिसे यातना देते हुए
क्षत -विक्षत किया जाना था
किन्तु उस स्त्री के भीतर
एक और स्त्री थी
जिसका कोई कुछ
नहीं बिगाड़ सकता था