भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
एक आदिम नाच / अवनीश सिंह चौहान
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: अवनीश सिंह चौहान |
आज मुझमें
बज रहा
जो तार है
वो मैं नहीं-
आसावरी तू
एक स्मित रेख तेरी
आ बसी
जब से दृगों में
हर दिशा तू ही दिखे है
बाग़- वृक्षों में-
खगों में
दर्पणों के सामने
जो बिम्ब हूँ
वो मैं नहीं-
कादम्बरी तू
सूर्यमुखभा, कैथवक्षा!
नाभिगूढा!
कटिकमानी
वींध जाते ह्रदय मेरा
मौन इनकी
दग्ध वाणी
नाचता हूँ
एक आदिम
नाच जो
वो मैं नहीं-
है बावरी तू