भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक गणिका ज़िन्दगी / प्रेम शर्मा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:56, 13 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=ना व...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(गोमुख से सोनागाछी तक)

क्या पाती
क्या ख़त लिखूँ
     कौन भला
     दिलदार,
देह
बिरानी-सी लगे
     धारा
     अगम-अपार
         
बन झुलसा
झुलसे कवल,
     पंछी उड़े
     अकास,
मन
मन्दिर
खण्हडर हुए,
     जनम-जनम की
     आस,
जाने क्या
रचना रची,
     क्या विधि
     लिखा लिलार,
ना बाबुल की
देहरी
    ना कोउ
    कन्त हमार ।
         
प्राणों को
घुँघरू मिले,
    अधरों को
    आलाप,
गजरे
मुजरे
महफ़िलें
     सारंगी के तार,
नगर-वधू-सी
ज़िन्दगी
     नाची
     चौक-बज़ार ।


(आजकल, नवम्बर, 1998)