भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

एक चिड़िया की आत्मा / रमेश पाण्डेय

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

द फ़ाल आफ़ ए स्पैरो यानि विलुप्त होती हुई गौरैया के बारे में कुछ नोट्स


8


एक चिड़िया की आत्मा

अक्सर मेरे ऊपर सवार हो जाती है


वह मुझे उड़ा ले जाती है

पसीजे बादलों के बीच


हवा में तैरते हुए दिखाती है मुझे

नीचे बहती नदी

जिसमें कोई चिड़िया चोंच में पानी भर रही होती है


एक टुकड़ा जंगल

जिसमें कोई चिड़िया गा रही होती है

बारिश का लोकगीत


एक बिस्वा ज़मीन

जिसमें हल-बैल से

खेत जोत रहा होता है अधेड़ किसान


दिखाती है एक घर

और मुझे उस घर की मुंडेर पर बिठाकर

छोड़ जाती है


मैं मुंडेर पर चिड़िया की तरह बैठा रहता हूँ

चिड़िया की जगह


(’द फ़ाल आफ़ ए स्पैरो’ प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डा. सालिम अली की आत्मकथा का शीर्षक है

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें