भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक दिन कहा था उसने / विशाखा विधु

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 22 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विशाखा विधु }} {{KKCatKavita}} <poem> सुना है उस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुना है उसका वादा है
क़यामत के रोज लौट आने का
हमेशा के लिए बंद होती
इन आँखों में समा जाने का
आयेगा तो पास मेरे पायेगा
महकते एहसास जो उसी की देन हैं
और थामे याद की चिंगारी
मिलेगी एक उम्मीद
और हाँ!
याद के धुएँ में
ये आँखें लाल नहीं सिर्फ गुलाबी होंगी
क्योंकि
गुलाबी रंग फबता है मुझ पर
एक दिन कहा था उसने...।