भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

एक नए आदमी के लिए / प्रणय प्रियंवद

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

अभी एक लड़ाई बाकी है
निजता के विरुद्ध
अभी बाकी है पंखुड़ियों से हटाकर पराग को
कविता में ढालना
अभी बाकी है जंगल के विरुद्ध
एक घर बसाना
उतारना धरती पर चांदनी
पक्षियों का उन्मुक्त कलरव
अभी उतारना बाकी है
पहाड़ की छाती फोड़कर कोई झरना

अभी तक हमारी मां ने
जन्म नहीं दिया हमारे सगे भाई को

वह जो पैदा नहीं हुआ
प्यार करने वाला कोई आदमी
वह बीज रूप में कहीं छिपा है
तय है वह अंकुरायेगा एक दिन
और उठ खड़ा होगा एक नया आदमी
वह हम
या आप भी हो सकते हैं।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें