भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
एक पतंग / रमेश तैलंग
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: रमेश तैलंग | » संग्रह: उड़न खटोले आ |
भैया ! दे दे एक पतंग ।
थोड़ी सद्दी, थोड़ा मंजा
मेरी चरख़ी में दे डलवा
पेंच लड़ाऊँ तेरे संग ।
भैया ! दे दे एक पतंग ।
कल वाली फट गई हवा से,
लाऊँ अब मैं नई कहाँ से ?
दे दे न बस वही पतंग,
जिसका पीला-पीला रंग ।