Last modified on 14 सितम्बर 2020, at 23:44

एक परी / सुरेश विमल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:44, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=कहाँ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक परी
प्यारी प्यारी-सी
मेरे सपनों में आती है।

पंख दूध के
जैसे उसके
मुखड़ा दीये की बाती है।

नेत्र प्यार की
भरी गगरिया
छलक छलक छलकाती है।

दांत मोतियों की
माला हैं
हंसती तो दिखलाती है।

अपनी रेशम की
बाहों का
झूला मुझे झुलाती है।

दूर गगन में
ले जाती है
अपने पंखों पर बैठा कर
परी लोक की सैर कराती
है मुझको इठला-इठला कर

रंग-बिरंगे फूलों से
झोली मेरी
भर जाती है।