भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

एक बार की बात / नील कमल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (वार्ता | योगदान)ने किया हुवा 22:46, 19 जनवरी 2011का अवतरण

(अंतर) ← पुराना संस्करण | वर्तमान संशोधन (अंतर) | नया संशोधन → (अंतर)
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

बच्चों के लिए एक कविता

एक बार की बात सुनो तुम
चमकीली वह रात सुनो तुम ।
अपने आँगन में उतरी थी
तारों की बारात सुनो तुम ।।
 
गोलू आओ, बेबू आओ
निक्कू, चीनू तुम भी आओ ।
जब हम तुम जैसे बच्चे थे
मन के खरे और सच्चे थे ।

क़लम डुबो कर लिखते जिसमें
शीशे की दावात सुनो तुम ।।

नीले स्याही का जादू जब
सिर चढ़ कर बोला करता था ।
कोरे पन्नों पर सपनों का
पंछी पर तोला करता था ।

हर उड़ान में शामिल होती
अपने मन की बात सुनो तुम ।।

आम,बेर, इमली, जामुन के
पेड़ हमारे बड़े निकट थे ।
गूलर, नीम और बरगद के
पेड़ साथ ही खड़े विकट थे ।

महुआ झरते फूल सुनहरे
पीपल झरते पात सुनो तुम ।।

खेतों में पकते अनाज की
खुशबू से मन भर जाता था ।
ढिबरी सांझ ढले जब जलती
घन से घन तम डर जाता था ।

धुले-धुले से मन सबके थे
नहीं कहीं थी घात सुनो तुम ।।

लिपे-पुते घर की देहरी पर
ख़ुशियों का बारहमासा था ।
राग रसोई का मौसम तो
अपने घर अच्छा खासा था ।

कितने मन से हम खाते थे
तरकारी और भात सुनो तुम ।।

विद्यालय था तीन कोस पर
कोस अढ़ाई था बाज़ार ।
दूरी बीच नहीं आती थी
चलते थे सब कारोबार ।

अपने आँगन से गंगातट
किलोमीटर सात सुनो तुम ।।

जब तुम कुछ लिख-पढ़ जाओगे
सचमुच आगे बढ़ जाओगे ।
बचपन अपना याद करोगे
घर आँगन आबाद करोगे ।

मीठी यादों ने खिड़की में
रक्खे होंगे कान सुनो तुम ।।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें