Last modified on 20 दिसम्बर 2017, at 19:14

एक भाषा ख़ुशी की / अदोनिस

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:14, 20 दिसम्बर 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आह, नहीं
               मैं नहीं चाहता कि मेरी आँखें तैरें
               उसकी आँखों के अलावा और किसी जगह
               नहीं
               नहीं चाहता कि शुद्ध हो जाए मेरा प्रेम और उसकी मिल्कियत
               नहीं चाहता कोई सम्बन्ध, कोई कुनबा या पहचान
 
चाहता हूँ एक भाषा होना ख़ुशी की
एक अक्षर देह के अंग-प्रत्यंग का


अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल