भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
एक माँ की डायरी / अनुप्रिया
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: अनुप्रिया |
तुम हँसती हो
हँस उठता है मेरा सर्वांग
तुम्हारी उदासी
बढ़ा देती है मेरी बेचैनियाँ
तुम उड़ती हो
उड़ जाता है मेरा मन
आकाश की खुली बाँहों में बेफ़िक्री से
तुम टूटती हो
टूट जाता है मेरा अस्तित्व
भड़भड़ाकर
तुम प्रेम करती हो
भर जाती हूँ मैं
गमकते फूलों की क्यारियों से
तुम बनाती हो
अपनी पहचान
लगता है
मैं फिर से जानी जा रही हूँ
तुम लिखती हो कविताएँ
लगता है
सुलग उठे हैं
मेरे शब्स
तुम्हारी क़लम की आँच मैं।