भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक यात्रा के दौरान / नौ / कुंवर नारायण" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार= कुंवर नारायण | |
− | + | }}शायद उसी वक़्त मैंने | |
− | + | ||
− | + | ||
− | शायद उसी वक़्त मैंने | + | |
गिरते देका था ट्रेन से दो पांवों की | गिरते देका था ट्रेन से दो पांवों की |
19:07, 24 जून 2009 के समय का अवतरण
शायद उसी वक़्त मैंनेगिरते देका था ट्रेन से दो पांवों की
और चौंक कर उठ बैठा था ।
पैताने दो पांव-
क्यों हैं यहां ? क्या करूं इनका ?
सोच रात है अभी,
सुबह उतार लूँगा इन्हें
अपने सामान के साथ ।
सुबह हुई तो देखा
कन्धों पर ढो रहे थे मुझे
किसी और के पाँव ।
हफ़्ते.....महीने....साल....
बीत गए पल भर में,
“पिता ? तुम ? यहां ?”
“मुझे चाहिए मेरे पाँव,....वापस करो उन्हें ।”
“नहीं,वे मेरे हैं : मैं
उन पर आश्रित हूँ।
और मेरा परिवार :
मैं उन्हें नहीं दे सकता तुम्हें !”
वे हँसने लगे, एक बेजान असंगत हँसी ।
कभी कभी किसी विषम घड़ी में हम
जी डालते हैं एक पूरा जीवन - एक पूरी मृत्यु --
एक पूरा सन्देह कि कौन चल रहा है
किसके पाँवों पर ?