भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक रात / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:10, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक रात पिंकी ने देखी बड़ी अनोखी बात,
जहाँ जहाँ वह जाए, चंदा चलता जाए साथ।

आँख नचा कर, मुँह मटका कर उसे रहा था छेड़,
चलते चलते तभी राह में एक आ गया पेड़।

उस में अटक गया यों चंदा जैसे कटी पतंग,
मुँह बिचका कर बोली पिंकी- “अब कर ले ना तंग!”

भूल गई यह पिंकी रानी हो कर भाव- विभोर :
चाँद घूमता ही रहता धरती के चारों ओर।