Last modified on 1 मई 2016, at 11:07

एक लाइन में आउते बालक / नवीन सी. चतुर्वेदी

एक लाइन में आउते बालक।
एक लाइन में जाउते बालक॥

धूर-मट्टी उड़ाउते बालक।
मैल, मन कौ मिटाउते बालक॥

लौट सहरन सूँ आउते बालक।
जोत की लौ बचाउते बालक॥

बन सकै है नसीब धरती पै।
देख पढ़ते-पढाउते बालक॥

रूस [रूठ] बैठी गरूर की गुम्बद।
गुलगुली सों मनाउते बालक॥

किस्न बन कें जसोदा मैया कों।
ता-ता थैया नचाउते बालक॥

कितनी टीचर कितेक रिस्तेदार।
सब की सब सों निभाउते बालक॥

घर की दुर्गत हजम न कर पाये।
हँस कें पत्थर पचाउते बालक॥

और एक दिन असान्त ह्वै ई गये।
सोर कब लौं मचाउते बालक॥