Last modified on 11 दिसम्बर 2022, at 20:21

एक संगीतमयी दस्तक / अमरजीत कौंके

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:21, 11 दिसम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमरजीत कौंके |अनुवादक= |संग्रह=आक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वैसे तो शोर नहीं भाता मुझे
लेकिन फिर भी अच्छी लगती
घर में छन-छन छनकती
मेरी बीवी की पाजेब

पत्थर पर गिरती है जैसे
पानी की बूँद लगातार
ठहरी हुई रात पर
ठकठकाता है जैसे
दीवार घड़ी का पेंडुलम निरंतर

उसी तरह
मेरी खामोशी पर
एक संगीतमयी दस्तक है
पाजेब

मुझे घर लौटा लाने के लिए
सुदृढ़

मेरी तन्हाई में
किसी के
बिलकुल नज़दीक होने का
अहसास देती है
पाजेब।