Last modified on 1 जुलाई 2016, at 01:34

एक संदेह / अरविन्द घोष / कुमार मुकुल

Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:34, 1 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द घोष |अनुवादक=कुमार मुकुल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नया साल हमें कई चीजें देता है
पर पुरानी दुनिया के तोहफे तीन थे
सायप्रस के कबूतर, देवों की भेंट की गई शराब
सिसली की पैन की मीठी फोंफी
जीने के आधार प्यार, शराब और गीत
मधुर, प्राचीन और सुरीले
क्‍या आगामी दिनों में भी
जीवन इन्‍हीं से आरंभ होगा,
फिर लाजवाब होगा ?