Last modified on 4 जुलाई 2016, at 01:30

एक सवाल 2 / श्रीनाथ सिंह

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:30, 4 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक सवाल
आओ, पूछें एक सवाल।
मेरे सिर में कितने बाल?
कितने आसमान में तारे?
बतलाओ या कह दो हारे।
नदियाँ क्यों बहतीं दिन रात?
चिड़ियाँ क्या करती हैं बात?
क्यों कुत्ता बिल्ली पर धावे?
बिल्ली क्यों चूहे को खावे?
फूल कहाँ से पाते रंग?
रहते क्यों न जीव सब संग?
बादल क्यों बरसाते पानी?
लड़के क्यों करते शैतानी?
नानी की क्यों सिकुड़ी खाल?
अजी न ऐसा करो सवाल!
यह सब ईश्वर की माया है।
इसको कौन जान पाया है।