भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक स्मृतिगीत / शर्मिष्ठा पाण्डेय

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:23, 3 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शर्मिष्ठा पाण्डेय }} {{KKCatGeet}} <poem> वेदन...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वेदना, संवेदना के मूक थे रुदन
पीर गुंथी शब्दों में गीत बन गए

बह रहे हैं अश्रु, चले खाली कर नयन
स्मृति-अशेष ही अब मीत बन गए

पुण्य मेरी प्रार्थना और पुण्य है पूजन
पुण्य ही प्रसाद थे अतीत बन गए

कामना के पुष्प लिए पखारे चरन
समय-धूलि में मिले प्रतीत हो गए

आयु के सितार बजे, राग थे तरुन
तार टूटे शोक-संगीत हो गए

देह-शाख संवारी, कर दिया चन्दन
भूमि में मशान के मिल रीत हो गए

काया है बदल रही न बदले शपा मन
पंचरंग वसन वे नवनीत हो गए