भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
ऐ बादल! / श्रीप्रकाश शुक्ल
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: श्रीप्रकाश शुक्ल |
उतरो, उतरो, ऐ बादल!
जैसे उतरता है माँ के सीने में दूध
बच्चे के ठुनकने के साथ
हवाओं में सुगंध बिखेरो
पत्तों को हरियाली दो
धरती को भारीपन
कविता को गीत दो
ऐ आषाढ़ के बादल!
बीज को वृक्ष दो
वृक्षों को फूल दो
फूल को फल दो
बहुत उमस है
मेढ़क को स्वर दो
पखियारी को उडा़न दो
जुगनू को अंधेरा!
जल्दी करो, मेरे यार!
भूने जाते चने की तरह
फट रहे किसानों को
अपनी चमक से
थोड़ी गमक दो
और थोड़ा नमक भी ।