Last modified on 15 फ़रवरी 2017, at 10:08

ओ अम्माँ! ओ अम्माँ! / रमेश तैलंग

अटकन दे, चटकन दे।
दही बिलोकर मक्खन दे।
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!

थप-थप, थप-थप थपकी दे।
पलकें भारी, झपकी दे।
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!

हाथ सिरहाने अपने दे।
आज सुहाने सपने दे।
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!

अच्छी-अच्छी सीखें दे।
ढेर भरी आशीषें दे।
ओ अम्माँ! ओ अम्माँ!