भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओ नहीं, पीरियड कहो / निशांत

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरा दोस्त कहता है–
कल से बहुत चिड़चिड़ी हो गई है।
 'ओ' हुआ है क्या?

मैं ज़ोर से डाटती हूँ–
 'ओ' नहीं हुआ है।
पीरियड हुआ है, पीरियड।

हिन्दी में कहते शर्म आती है
तो अँग्रेजी में कहो
जैसे अक्सर झड़ने के बाद कहते हो–
"डोंट से एनिथ्हिंग।
आई एम डेड।"