भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ओ मेरी संजीवनी ! / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
 
करके आचमन
 
करके आचमन
 
लौटे हैं प्राण
 
लौटे हैं प्राण
ओ मेरी संजीवनी !
+
'''ओ मेरी संजीवनी !'''
 
प्राण -वह्नि मोहिनी!
 
प्राण -वह्नि मोहिनी!
  

18:09, 2 दिसम्बर 2019 के समय का अवतरण

भोर किरन
अंक में जगी
अधमुँदे नयन
खिली कौमुदी
सिंचित हुआ मन
अधर रस
स्मित बन छलका
अंकशायिनी !
बिखरी थी अलकें
झुकी पलकें
रूप सिन्धु छलके
युग जी लिया
अधर मधु पिया
पी लिये सभी
अश्रु जग ने दिये
मिले दो पल
अधरों से अधर
युगों की प्यास
और हुई मुखर
नैनों से बहे
मदभरे निर्झर
स्वर्ग जी लिया
करके आचमन
लौटे हैं प्राण
ओ मेरी संजीवनी !
प्राण -वह्नि मोहिनी!

-0-