भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

औचित्योसिद्धी / राजेन्द्र देथा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:50, 29 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र देथा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तमाम रूमानी कवि-कवियत्रियां,
मानवतावादी लेखक, लेखिकाएं
जिस दिन स्वयं के लिखे को
क्रियान्वित कर लेगी अपने स्तर तक
उस दिन लिखी जाएगी
एक सच्चे इल्म से सरोबार
"औचित्योसिद्धी" नाम से
एक सुंदर पुस्तक
जिसके समकक्ष न
छप पाएगी कोई
अन्य किताब!