भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"और कोई भी बुलबुल अब गाती नहीं है / पवन कुमार मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: '''याद है उस दिन इसी जगह''' '''जीभर के हमने देखा था''' '''संध्या को अंगड़ाई…)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
  
 
'''इक टहनी पर चाँद टंगा था'''
 
'''इक टहनी पर चाँद टंगा था'''
 
  
  
पंक्ति 16: पंक्ति 15:
  
 
'''गीली वेणी से बाँध दिया था'''
 
'''गीली वेणी से बाँध दिया था'''
 
  
  
पंक्ति 26: पंक्ति 24:
  
 
'''बुलबुल पंचम में  गाती रही'''
 
'''बुलबुल पंचम में  गाती रही'''
 
  
  
पंक्ति 36: पंक्ति 33:
  
 
'''मोगरा कुम्हलाया देख रहा हूँ'''         
 
'''मोगरा कुम्हलाया देख रहा हूँ'''         
 
  
  

16:11, 22 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण

याद है उस दिन इसी जगह

जीभर के हमने देखा था

संध्या को अंगड़ाई लेते

इक टहनी पर चाँद टंगा था


तुम्हारे जूडे में मैंने वो

चाँद तोड़कर टांक दिया था

और अधखिले बेला की

गीली वेणी से बाँध दिया था


सारी रात मोगरे पर

मधुर चांदनी झरती रही

और पेड़ की फुनगी पर

बुलबुल पंचम में गाती रही


आज फिर उसी पेड़ के पास

उसी टहनी के नीचे आया हूँ

लेकिन चाँद गुम है और

मोगरा कुम्हलाया देख रहा हूँ


कुछ बेला की सूखी पंखुरी

अभी भी धरती पर बिखरी है

और कोई भी बुलबुल अब

प्रीत के गीत नहीं गाती है



और कोई भी बुलबुल अब

प्रीत के गीत नहीं गाती है