Last modified on 22 जुलाई 2011, at 20:24

औल / सुदर्शन प्रियदर्शिनी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:24, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन प्रियदर्शिनी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> कल मेर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कल मेरी
औल
कट जायेगी
इतने बरसों बाद।

जब मिट्टी
से टूटता
है कोई
तो औल
कटती है
बार बार।

कल मै बनूँगी
नागरिक
इस देश की
जिस को
पाया मैने
सायास
पर खोया है
सब कुछ आज
अनायास़।

कल मेरी
औल कटेगी