Last modified on 10 अगस्त 2018, at 03:58

कटे न पाश / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’


11
मुस्कानें मरी
हँसी गले में फँसी
बधिक -पाश
12
कटे न पाश
खुशियाँ हुई कैद
पंख भी कटे।
13
प्राण हुए हैं
अब बोझ -से भारी
चले भी आओ।
14
कैसा मौसम!
झुलसी हैं ऋचाएँ
असुर हँसें।
15
उर -पाँखुरी
झेले पाषाण -वर्षा
अस्तित्व मिटे।
16
ईर्ष्या सर्पिणी
फुत्कारे अहर्निश
झुलसे मन।
17
कहाँ से लाएँ
चन्दनवन -मन !
लपटें घेरे।
18
अश्रु से सींचे
महाकाव्य के पन्ने
रच दी नारी ।
19
मन नहीं बाँचा
अन्धे असुर बने
रक्त -पिपासु ।
20
दर्द जो पीते
व्यथित के मन का
सुधा न माँगे।