Last modified on 20 मई 2014, at 19:49

कठिन समय में विचार / शशिप्रकाश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:49, 20 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशिप्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात की काली चमड़ी में
धँसा
रोशनी का पीला नुकीला खंजर ।

बाहर निकलेगा
चमकते, गर्म लाल
ख़ून के लिए
रास्ता बनाता हुआ ।