Last modified on 23 जनवरी 2020, at 15:16

कबूतर / बालस्वरूप राही

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:16, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब देखो गर्दन मटकाते,
गुटर-गुटरगूँ गीत सुनाते।
दाना डालो, झटपट आते,
पास पहुँचते ही उड़ जाते।

रहते मिलकर सभी कबूतर,
नहीं झगड़ते कभी कबूतर।